शंख पूजन की सामग्री:
- कुंमकुंम/अष्टगंध
- चावल
- जल का पात्र
- कच्चा दूध
- एक स्वच्छ कपड़ा
- एक तांबा या चांदी का पात्र या काच की प्लेट (शंख रखने के लिए)
- सफेद पुष्प
- इत्र
- कपूर
- केसर
- अगरबत्ती
- दीया लगाने के लिए शुद्ध घी
- भोग के लिए नैवेद्य
- चांदी का वर्क आदि।
ऐसे करें शंख का पूजन:
- प्रात: काल में स्नान कर स्वच्छ धुले हुए वस्त्र धारण करें।
- पटिए पर एक पात्र में शंख रखें।
- अब उसे कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं।
- अब स्वच्छ कपड़े से उसे पोंछें और उस पर चांदी का वर्क लगाएं।
- तत्पश्चात घी का दीया और अगरबत्ती जला लीजिए।
- अब शंख पर दूध-केसर के मिश्रित घोल से श्री एकाक्षरी मंत्र लिखें तथा उसे चांदी अथवा तांबा के पात्र में स्थापित कर दें।
- अब उपरोक्त शंख पूजन के मंत्र का जप करते हुए कुंमकुंम, चावल तथा इत्र अर्पित करके सफेद पुष्प चढ़ाएं।
- नैवेद्य का भोग लगाकर पूजन संपन्न करें।

