गुरुवार के दिन जन्मे लोगों का फलादेश –
गुरुवार सप्ताह का पांचवा दिन है, गुरुवार के स्वामी देवता देवगुरु बृहस्पति मानें गए हैं. गुरुवार को जन्मे लोगो पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है. गुरुवार को जन्मे लोग बहुत ही बुद्धिमान और साहसी होते हैं. ये लोग किसी भी मुश्किल का सामना बहुत साहस और समझदारी से कर लेते हैं. इस दिन जन्मे लोगो से लोग बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. इनका व्यवहार अच्छा होने कारण से ही इनके दोस्त बहुत अच्छे और इनके प्रति समर्पित होते हैं।
गुरुवार को जिन लोगो का जन्म होता है वे लोग सामान्य कद काठी,साफ़ रंग वाले और दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं. इस दिन जन्मे जातक जीवन को हमेशा बड़े उत्साह के साथ जीते हैं, ये लोग कल परसों की बात छोड़कर आज में भरोसा करते हैं. ये खुशमिजाजी लोग होते हैं।
गुरुवार को जन्मी स्त्रियां मानवता और ईश्वर के प्रति आस्थावान होती हैं. इस दिन जन्मी स्त्रियां या तो नए विचारों वाली होती हैं या फिर पुराने विचारों वाली होती हैं, धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण ये लोग कभी किसी के लिए बुरा नहीं करते, किसी को धोखा नहीं देते. ये लोग कभी किसी दूसरे का हक़ नहीं मारते बल्कि दुसरो की मदद करते हैं।
गुरूवार को जन्म लेने वाले जातक धनी, हर रूप से सक्षम एवं अच्छा भविष्य साथ लेकर चलने वाले बनते हैं। लेकिन कई बार ये लोग लालची और केवल अपने बारे में सोचने वाले भी होते हैं। किंतु समय के साथ किस प्रकार से दिमाग का इस्तेमाल करना हैं ये अच्छे से जानते हैं।
गुरुवार के दिन जन्मे जातक अत्यधिक ज्ञानवान होते है। ऐसे जातक अपने जीवन में विशेष सम्मान प्राप्त करते है। ये अपने जीवन में मान सम्मान को सर्वाधिक महत्व देते है। इनकी दयालु प्रवृति होती है तथा ये विश्वसनीय होते हैं। ये सर्वप्रथम अपना तथा अपने परिवार का ध्यान देते है। ये प्राय: व्यसन मुक्त होते हैं। इनका स्वास्थ्य उत्तम तथा काया तंदुरुस्त होती है। ये मीठा खाने के विशेष शौकिन होते है। इनके जीवन मे अनेक विषम स्थितियां भी देखने को मिलती है परन्तु सकारात्मक सोच व सन्तुष्ठ होने के कारण ये रोते चिल्लाते नही दिखते।
शिक्षा के प्रति इनका विशेष झुकाव रहता है। ये मार्गदर्शक के रूप एक अच्छे मित्र बनते है। समाज सुधारक व उत्तम विचारक होते है। धार्मिक प्रवृति इनको गलत मार्गों में जाने से रोकती है।

