CategoriesKnowledge

ऐसे करें शंख का पूजन

शंख पूजन की सामग्री:

  • कुंमकुंम/अष्टगंध
  • चावल
  • जल का पात्र
  • कच्चा दूध
  • एक स्वच्छ कपड़ा
  • एक तांबा या चांदी का पात्र या काच की प्लेट (शंख रखने के लिए)
  • सफेद पुष्प
  • इत्र
  • कपूर
  • केसर
  • अगरबत्ती
  • दीया लगाने के लिए शुद्ध घी
  • भोग के लिए नैवेद्य
  • चांदी का वर्क आदि।

ऐसे करें शंख का पूजन:

  • प्रात: काल में स्नान कर स्वच्छ धुले हुए वस्त्र धारण करें।
  • पटिए पर एक पात्र में शंख रखें।
  • अब उसे कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं।
  • अब स्वच्छ कपड़े से उसे पोंछें और उस पर चांदी का वर्क लगाएं।
  • तत्पश्चात घी का दीया और अगरबत्ती जला लीजिए।
  • अब शंख पर दूध-केसर के मिश्रित घोल से श्री एकाक्षरी मंत्र लिखें तथा उसे चांदी अथवा तांबा के पात्र में स्थापित कर दें।
  • अब उपरोक्त शंख पूजन के मंत्र का जप करते हुए कुंमकुंम, चावल तथा इत्र अर्पित करके सफेद पुष्प चढ़ाएं।
  • नैवेद्य का भोग लगाकर पूजन संपन्न करें।