मकर संक्रांति 14 जनवरी 2022 में राशि अनुसार इन वस्तुओं का दान करे
सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है, जब सूर्य का गोचर वर्ष भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करते है तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है वर्ष 2022 में मकर संक्रांति 14 जनवरी में रहेगी प्राचीन परंपराओं के अनुसार इस दिन दान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग संक्रांति पर दान करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और दुख-दर्द से छुटकारा मिलता है।
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार इन वस्तुओं का दान करे:
१:-मेष राशि:- तिल-गुड़ का दान दें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
२:-वृषभ राशि:- फल का दान दे बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें।
३:-मिथुन राशि:- गाय को हरा चारा दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
*४:-कर्क राशि:- चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
*५:-सिंह राशि:- गुड़, गेहूं, सोना दान दें। किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।
६:-कन्या राशि:- मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। गाय को चारा दें। शुभ समाचार मिलेगा।
७:-तुला राशि:- चावल का दान दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।
८:-वृश्चिक राशि:- गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों से लाभ तथा विदेश यात्रा होगी।
*९:-धनु राशि:- केले का दान दे चहुंओर विजय होगी।
१०: मकर राशि:- गरीब-अपंगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी
११:-कुंभ राशि:- तेल-तिल का दान दें। विरोधी परास्त होंगे।
१२:-मीन राशि:- सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश बढ़ेगा।