Sale!
In Stock

Vrishabha Rashi Card

Original price was: ₹600.00.Current price is: ₹499.00.

वृषभ राशिफल 2024 के अनुसार वर्ष 2024 वृषभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत में ही शुक्र और बुध आपके सप्तम भाव में रहकर आपके जीवन साथी को प्रेम पूर्ण बनाएंगे। आप और आपके जीवनसाथी के बीच दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी।

SKU: 0048 Category:

Description

2024 का विशेष संशोधन

राशी कार्ड + नवग्रह औषधि + मार्गदर्शन + कोरियर चार्ज

सामूहिक 1 लाख भक्तामर जाप से अभिमंत्रित यह राशी कार्ड आपको जाप करने के बाद आपके घर भेजा जायेगा ( इण्डिया में )

विदेश के आराधक संस्था का संपर्क करे

वृषभ राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024 के अनुसार, वर्ष 2024 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे। 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे। तब इन समस्याओं में कमी आएगी लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। योगकारक ग्रह शनि देव जी के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी कराएंगे। अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा। भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में बनी रहेगी जिससे मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। सामाजिक तौर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों और सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

हालांकि, वार्षिक भविष्यफल 2024 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। पूरे वर्ष केतु महाराज पंचम भाव में बैठे रहेंगे जिससे अपने प्रियतम को ठीक से समझ न पाने के कारण रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं। बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्ते को संभालता रहेगा लेकिन आपको अपने रिश्ते की अहमियत समझनी होगी। करियर में सुखद और आशा जनक परिणामों की प्राप्ति होगी। मेहनत का लाभ मिलेगा। इस वर्ष अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छे उन्नति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्याएं आ सकती हैं लेकिन कुछ विशेष विषयों में आप की पकड़ मजबूत बनेगी। वित्तीय तौर पर आपको लाभ मिलता रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुप्त धन प्राप्ति के योग भी वर्ष की शुरुआत में आपको मिल सकते हैं लेकिन खर्च भी बने रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन को देखें तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी लेकिन आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की समस्त शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र सप्तम भाव में, द्वादश भाव में बृहस्पति, दशम भाव में शनि और राहु एकादश भाव में होने से व्यापार के लिए आदर्श स्थितियों का निर्माण करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में मंगल और सूर्य स्वास्थ्य में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। हालांकि वर्ष के मध्य में धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार के योग बनते नजर आएंगे।