Description
पिरामिड के फायदे:
➥ वास्तु शास्त्र में पिरामिड का बहुत ज्यादा महत्व है। पिरामिड आपकी कई तरह से सुरक्षा करता है। इसे ऊर्जा संतुलन करने वाला भी कहते हैं।
➥ अगर आपके घर में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो आप पिरामिड रककर अपने घर को सुरक्षति रख सकते हैं। वहीं पिरामिड का इस्तेमाल आप अपने कार में भी कर सकते हैं।
➥ कार में पिरामिड रखने से दुर्घटना का असर कम हो जाता है।
➥ मान्यता है कि पिरामिड को उत्तर-दक्षिण के कोन पर रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आते रहता है।
अगर पिरामिड सही दिशा में न रखा जाएं तो इसके पास बैठने वाले लोगों के सिर में दर्द हो जाता है।
➥ पिरामिड के अंदर रखें जल को पीने से आपकी पाचन शक्ति सही रहती है।
➥ साथ ही शरीर पर हुए लंबे समय से घाव ठीक हो जाते हैं।
➥ इसके सामने बैठने से आपको तनाव से छुटकारा मिल जाता है।
➥ विशेष जानकारी के साथ सही समज और लॉजिक के साथ पिरामिड रखने फिर उसको चार्ज करते रहने से ही परिणाम मिलता है सिर्फ घर में लाकर रख देने से थोड़े टाइम में परिणाम मिलना बंध हो जाता है
आइये अब देखते है पिरामिड के और फायदे:
1. पिरामिड कई बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी होते हैं। अगर आपमें कोई बुरी आदत है तो अपने कमरे के उस कोने में पिरामिड रखें जहां आप सबसे ज्यादा वक्त गुजारते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे नियमित रूप से साफ करें ताकि इसपर धूल-गंदगी ना जमें। गंदगी जमा होने से इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और इसका प्रभाव कम हो जाता है।
2. अगर परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो समझ लीजिये कि आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है। पिरामिड सकारात्मक ऊर्जा का एक स्रोत है। इसलिये ऐसी परिस्थिति में घर में पिरामिड स्थापित करें। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहित कर आपके घर में एक संतुलित और सकारात्मक माहौल बनाएगा जो परिवार के हर सदस्य को मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा।
3. बच्चों का पढ़ाई में ध्यान ना लगता हो, तो उनके कमरे में पिरामिड रखें। ध्यान केंद्रित ना होना कई बार वास्तु दोषों के कारण भी होता है, लेकिन हर वास्तु दोष को आप समझ नहीं पाते और उसका उपाय ना करना ऐसी परेशानियां खड़ी करती हैं। पिरामिड से निकलने वाली शक्तिशाली किरणें इन दोषों को दूर कर बच्चों को बेकार और ध्यान भटकाने वाली सोच से दूर रखती है।
4. पिरामिड आपके घर की लगभग हर समस्या दूर कर सकता है। घर में जहां जेनरेटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या मशीनें रखी हों, ऐसे स्थानों पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल ऊर्जा उत्पन्न होती है जो मानसिक अशांति और कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करती है। पिरामिड इन ऊर्जाओं को संतुलित रखने में मदद करता है।
5. ऑफिस या फैक्ट्री के रिशेप्सन पर वास्तु-उपाय के रूप में पिरामिड रखा जाये तो इसका सकारात्मक प्रभाव वहां काम करने वाले हर कर्मचारी और वहां होने वाले हर कार्य पर पड़ता है। इससे आपको कई तरह के व्यवसायिक लाभ भी मिल सकते हैं।
6. ऑफिस के मध्य में किसी खास स्थान पर रखा पिरामिड वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बीच सहयोग की भावना लाता है।
7. वास्तु के अनुसार पिरामिड को घर के अंदर रखना जितना लाभदायक है, उतना ही लाभप्रद इसे गार्डन एरिया में रखना भी है। यह पौधों को बढ़ने में मदद करता है। पिरामिड को आप किसी नवजात पौधे के पास रखें तो और भी बेहतर है।
8. वास्तु के अनुसार आप बालकनी में भी पिरामिड को रख सकते हैं ताकि यह बाहर की गलियों से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को खुद में समाहित कर ले। इसके अलावा आप इसे दरवाजे पर भी रख सकते हैं लेकिन यह किसी को दिखाई नहीं देना चाहिए।
➥ हर रोज आपके यहां जितने लोग आते हैं, उन सबकी भावनाएं और ऊर्जाएं अलग-अलग होती है। पिरामिड को दरवाजे पर रखने से वे ऊर्जाएं दरवाजे तक ही रह जाती हैं और अंदर नहीं आ पातीं।